हेमंत सोरेन अपने पिता पर लिखे पुस्तक का करेंगे विमोचन

रांची- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कल दिनांक 11 जनवरी 2021 को राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के जन्म दिन के अवसर पर उनसे संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे। अनुज कुमार सिन्हा ने इन तीनों पुस्तकों को लिखा है।

इन पुस्तकों का होगा लोकार्पण
राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन की जीवनी पर आधारित पुस्तकों में दिशोम गुरु: शिबू सोरेन (हिंदी) , ट्राइबल हीरो : शिबू सोरेन(अंगरेजी) और सुनो बच्चों, आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन (गुरुजी) की गाथा शामिल हैं।

दिशोम गुरु : शिबू सोरेन नामक यह पुस्तक मूलत: श्री शिबू सोरेन के जीवन के संघर्ष की गाथा है। पुस्तक में इस बात की विस्तार से चर्चा की गयी है कि किन हालातों में शिबू सोरेन को स्कूल छोड़ कर महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन में उतरना पड़ा। कैसे उन्होंने आदिवसीयों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया। कैसे धान काटो आंदोलन चलाया। उनका लंबा समय पारसनाथ की पहाड़ियों और जंगलों में बीता। कैसे शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज को एकजुट कर सामाजिक बुराइयों को दूर करने का अभियान चलाया। पुस्तक में इस बात का जिक्र है कि कैसे उन्होंने विनोद बिहारी महतो और ए.के राय के साथ मिल कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया। पुस्तक में उनके राजनीतिक जीवन का भी विस्तार से वर्णन है। शिबू सोरेन के जीवन की रोचक और दुर्लभ तसवीरें भी उपलब्ध हैं।
ट्राइबल हीरो : शिबू सोरेन नामक पुस्तक हिंदी का अंगरेजी में अनुवाद है। तीसरी पुस्तक में श्री शिबू सोरेन के संघर्ष को चित्रावली के माध्यम से बच्चों को बताने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *