झारखंड कांग्रेस – कार्यकारी अध्यक्षों के बीच कार्यों का बंटवारा

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने पांचो कार्यकारी अध्यक्षों के बीच कार्यों को लेकर जिलावार बंटवारा कर दिया है। सभी कार्यकारी अध्यक्ष को मिले जिलों में जाकर कर संगठन को मजबूती प्रदान करनी होगी।

केशव महतो कमलेश को कोल्हान प्रमंडल के जिलें पू. सिंहभूम, प. सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के साथ-साथ खूंटी जिला। डॉ. इरफान अंसारी को धनबाद, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग और रामगढ़ जिला। राजेश ठाकुर को पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका और देवघर के साथ-साथ रांची नगर व ग्रामीण। मानस सिन्हा को लोहरदगा, गुमला के साथ सिमडेगा जिला और संजय लाल पासवान को पलामू, लातेहार, गढ़वा के साथ-साथ जामताड़ा जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किशोरनाथ शाहदेव ने आगे बताया कि अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने गोपाल साहू पर विश्वास जताते हुए उन्हें कांग्रेस कोषाध्यक्ष का काम देखते रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *