झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो इलाज स्वस्थ होकर पहुंचे रांची

रांची- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचकर चेन्नई से इलाज करा लौटे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का स्वागत किया और उनकी कुशलता जानी। आपको बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को कोरोना के चपेट में आने के बाद बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लम्बे समय के बाद शिक्षा मंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिली और आज जगरनाथ महतो विशेष विमान से रांची पहुंचे। जिसके बाद जगरनाथ महतो ने ट्वीट किया कि मैं आ गया भगवान बिरसा के पावन धरती पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *