राज्य के मंत्री के गैर जिम्मेदाराना बयान से झारखंड शर्मशार- बीजेपी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रदेश कामना: बीजेपी

रांची- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीतेजी शोक व्यक्त करने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने झारखंड सरकार पर कड़ी टिपण्णी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से जीतेजी मनमोहन सिंह की शोक व्यक्त करना दुःखद है। हेमन्त सरकार के मंत्री द्वारा शोक व्यक्त किया जाना सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के बढ़ावा में व्यस्त है। देश दुनिया की इन्हें खबर तक नहीं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा, अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी तबियत में सुधार भी हो रही है वही दूसरी ओर कांग्रेस के गठबंधन वाली झारखण्ड सरकार के मंत्री ही मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले यह कामना करता हूँ।

श्री साहू ने कहा कि यह सरकार और सरकार के मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग, अवैध खनन और उगाही में मदमस्त है। प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है। युवा, किसान, महिलाएं, बेरोजगार सब के सब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में उग्रवाद, अपराध, व्यवसायियों का भयादोहन हो रहा है, किंतु इस सरकार को इनसे लेना देना नहीं है। सरकार में शामिल लोग झूठे वादों की फुलझड़ी लगा रहे हैं। तुष्टीकरण की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। सरकार और सरकार के मंत्री असंवेदनशील हो गए हैं, समय आने पर जनता इनका हिसाब करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *