विधायक निधि से मेडिकल उपकरणों की हो रही ख़रीददारी

• विधायक निधि और सांसद निधि से कोविड-19 की रोकथाम हेतु सामग्रियों का हो रहा है क्रय। • तत्काल 25-25 ऑक्सीजन सिलिंडर क्रय किए गए • माण्डर, हटिया, तमाड़ और खिजरी विधायक को सौंपे गए ऑक्सीजन सिलिंडर

रांची- रांची जिला में विधायक निधि की राशि से कोविड-19 की रोकथाम हेतु कई जीवन रक्षक उपकरणों की खरीद की जा रही है। दिनांक 7 मई 2021 को 25 – 25 ऑक्सीजन सिलेंडर मांडर विधायक बंधु तिर्की, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा को 25- 25 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे गए हैं। रांची जिला के चार विधायकों ने अपने विधायक निधि की राशि से कोविड-19 की रोकथाम हेतु मेडिकल उपकरणों की खरीद हेतु उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा था। इस बाबत उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन को विधायक निधि से कोविड कार्य हेतु मेडिकल उपकरणों के क्रय करने का दायित्व सौंपा था।

ज्ञात हो कि कोविड-19 उपकरणों की आपूर्ति की शुरुआत हो चुकी है। तत्काल सभी चार विधायक मांडर, तमाड़, हटिया एवं खिजरी को 25- 25 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए गए हैं। इन ऑक्सीजन सिलेंडरों का संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपयोग किया जा सकेगा। इससे कोविड-19 मरीजों को सिलेंडर की उपलब्धता की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। विधायक निधि से महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही अन्य उपकरणों की भी खरीद कर ली जाएगी। राँची, मांडर, तमाड़, हटिया एवं खिजरी विधायक तथा झारखण्ड विधानसभा के एंग्लो इण्डियन सदस्य ग्लेन जोसफ गल्सटॉन ने विधायक राशि का खर्च कोविड उपकरणों की खरीद हेतु अपनी सहमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *