रांची- 12 मई को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाती है। आज ये दिन और भी अहम हो गया जबकि सभी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अपने अपने घरों में ल़ॉकडाउन है। लेकिन नर्स बहनें आज भी कोरोना संक्रमित मरीजों के सेवा में दिन-रात लगी पुई हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मरीजों की सेवा में दिन रात जुटी नर्सों को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा विश्व की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में यह दिन मनाया जाता है। आज उनका जन्मदिन है। देश और राज्य की नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की विरासत और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए कोरोना संक्रमण पर जीत सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ परिश्रम कर रहीं हैं। ईश्वर सदैव पुनीत कार्य जुटीं नर्सों को शक्ति प्रदान करें।