प्लांट फॉर द प्लेनेट का आयोजन, रांची डीसी और डॉ. नितेश प्रिया ने किया वृक्षारोपण

• उपायुक्त रांची छवि रंजन और डीडीसी ने किया वृक्षारोपण • चिरौंदी पार्क के पीछे स्थित पहाड़ी में वृक्षारोपण • डॉक्स, जिला प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से आयोजित की गयी वृक्षारोपण कार्यक्रम

संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के पूर्ववर्ती छात्रों की संस्था है डॉक्स

रांची- बोरेया स्थित चिरौंदी पार्क के पीछे स्थित पहाड़ी में वृक्षारोपण किया गया। संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के पूर्ववर्ती छात्रों की संस्था, डॉक्स, जिला प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम- प्लांट फॉर द प्लेनेट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल उपायुक्त रांची छवि रंजन ने वृक्षारोपण किया। उप विकास आयुक्त, रांची विशाल सागर और फादर संजय केरकेट्टा, प्राचार्य, संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा ने भी वृक्षारोपण किया।वृक्षारोपण अभियान के तहत 500 से अधिक पौधा लगाये गए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को डॉक्स ने अपने दिवंगत सदस्यों को समर्पित किया| डॉक्स के अध्यक्ष डॉ नितेश प्रिया एवं सचिव उत्सव पराशर ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्स ने उपायुक्त कार्यालय से प्रीतम गुप्ता का आभार व्यक्त किया| इस कार्यक्रम में डॉक्स के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान निखिल पोद्दार, राहुल जैन, आशीष बुधिया, विशाल पाटोदिया, दीपक गडोदिया के अलावा डॉक्स के सदस्यों में अतुल गेरा, अभय मिंज, अर्नब भट्टाचार्य, विपुल अग्रवाल , मनीष कुमार, चिरंजीत पॉल, उत्कर्ष मिश्रा, तीर्थंकर बोसे, तनिष्क अरोरा, अक्षत आनंद, आदित्य बजाज, नवनीत सहाय, लोकेश जाजोदिया, शिवम सहाय, शुभाशीष, रसिक सोरेन, साकेत कपूर, अरबाज़ रहमान, कप्तान अभिजीत सिन्हा, आदित्य उत्कर्ष सहाय , ज़ोरावर सिंह, मयंक भटिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *