स्वच्छ सर्वेक्षण में रांची 30वें स्थान पर

रांची- स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंड के तहत साफ़-सफाई व फीडबैक में शहरवासियों ने रांची नगर निगम को पूरा सहयोग किया। मेयर आशा लकड़ा ने कि रांची नगर निगम सर्वेक्षण-2020 में रांची की रैंकिंग में बढ़त मिली है। पिछले वर्ष रांची 46वें स्थान पर था। इस वर्ष रांची 30वें स्थान पर है।उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं शहरवासियों को धन्यवाद देती हूं। मेयर ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में हमारा प्रयास निरंतर जारी है। जल्द ही शहर में सफाई की बेहतर प्रणाली विकसित कर लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर वासियों के सहयोग से हीं रांची नगर निगम क्षेत्र को साफ और सुंदर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *