गुरुवार से समाहरणालय परिसर में होगी सोलर लैम्प की सेल

रांची की रोशनी – सोलर लैंप की सेल

प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सेल

सस्ते दर पर उपलब्ध होगी सोलर लैंप

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया है सोलर लैंप

रांची- रांची की रौशनी प्रोजेक्ट के तहत बनाये गये सोलर लैंप की बिक्री कल दिनांक 22 जनवरी 2021 से शुरु होगी। समाहरणालय ब्लॉक ‘ए’ परिसर में सोलर लैंप की सेल की जायेगी। आमजन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सस्ते दर पर सोलर लैंप खरीद सकते हैं।

प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को होगी बिक्री

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सोलर लैंप की बिक्री सप्ताह में दो दिन होगी। प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार समाहरणालय ब्लाॅक ए परिसर में सेल लगायी जायेगी।

खरीदारी कर एसएचजी महिलाओं का करें समर्थन: उपायुक्त

रांची उपायुक्त श्री छवि रंजन ने आम लोगों से सोलर लैंप सेल में खरीदारी कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे एसएचजी महिलाओं द्वारा निर्मित सोलर लैंप खरीदकर उनका समर्थन करें, इन महिलाओं के लिए हर खरीद मायने रखती है। आपको बतायें कि रांची की रोशनी परियोजना जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरु की गयी पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *