सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों का जुटान प्रोजेक्ट भवन के बगल में अवस्थित नेहरू पार्क में हुआ

आज दिनांक 14.10.2019 को सचिवालय सेवा के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों का जुटान प्रोजेक्ट भवन के बगल में अवस्थित नेहरू पार्क में हुआ। बैठक में मुख्य रूप से सचिवालय सेवा के प्रशाखा पदाधिकारी के सभी रिक्त पदों पर प्रोन्नति के मुद्दे पर चर्चा की गई। चर्चा में विषय प्रवेश कराते हुए संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अनुज कुमार रजक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सचिवालय सेवा के प्रशाखा पदाधिकारी के कुल 657 पद स्वीकृत हैं इनमें से 599 पद रिक्त पड़े हैं । सहायक प्रशाखा पदाधिकारी से प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति नहीं हो पाने के कारण नियुक्ति की संख्या बढ़ने की संभावना भी नहीं बन पा रही है। ओमप्रकाश के द्वारा से संबंधित तथ्यात्मक विषयों को रखा गया। उनके द्वारा बताया गया कि सचिवालय की कार्यप्रणाली प्रशाखा आधारित होती है परंतु इतने महत्वपूर्ण पद पर इतनी बड़ी रिक्ति का होना सरकार की मंशा पर संदेह खड़ा करता है। इससे प्रशासकिय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विदित हो कि अवर सचिव के भी लगभग 50 पद वर्तमान में रिक्त हैं जिनके लिए योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं है। इस जुटान कार्यक्रम में सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया था, जिसमें संघ के अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के, महासचिव पिकेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, रूही पूनम, सुरेन्द्र कुमार, सचिव दीप्ति शिखा हेरेंज, संयुक्त सचिव सुमित मिश्रा, अवध किशोर भगत, संगठन सचिव राजीव रंजन तिवारी , नीलम श्वेता इंदवार आदि उपस्थित थे। लोगों की मांग को देखते हुए संघ द्वारा आश्वस्त किया गया कि कल ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर तदनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा और संघ अपनी रणनीति की घोषणा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *