कोई हमदम ना रहा… कोई सहारा ना रहा…

झारखंड विधानसभा चुनाव में लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) ने एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बताया कि हम झारखंड के 81 विधानसभा सीट में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आपको बता दें कि लोजपा ने भाजपा से संथाल परगना के जरमुंडी सहित छः सीटों की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने इन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतार दिया। अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो लोजपा शिकारीपाड़ा सीट से अपना प्रत्याशी उतारा था लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे।

पिछले चुनावों में भाजपा की सहयोगी रही आजसू पार्टी भी कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ उम्मीदवार उतारें हैं। जिन सीटों पर भाजपा ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा-आजसू के गठबंधन में दरार की खबर पर सुदेश महतो ने कहा कि अभी संभावनाएं समाप्त नहीं हुई है। हमने तो उन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची सौंपी थी, जहां हमारे कार्यकर्ता कई वर्षों से लगातार मेहनत करते आ रहे हैं।

इधर बिहार में भाजपा के सहयोगी पार्टी जदयू भी झारखंड में अलग चुनाव लड़ रही है। जदयू भी प्रथम चरण के चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हलांकि जदयू, झारखंड में हुए 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। नीतीश कुमार ने भी कई अवसरों पर कहा है कि भाजपा से उनका गठबंधन केवल बिहार में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *