कोरोना के रफ़्तार में कमी नहीं, बुधवार को मिले 21 नये मामले।

झारखंड में कोरोना मामलों की कुल संख्या 458

रांची- सूबे में कोरोना का रफ़्तार कम नहीं हो रहा। कोरोना धीरे-धीरे प्रचंड रूप लेता जा रहा है। बुधवार को भी झारखंड में 20 नये मामले सामने आये। हजारीबाग से 8, जमशेदपुर से 3 कोडरमा से 2, रांची और लातेहार से 1-1 तथा रामगढ़ से 4 मरीज और चाईबासा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 458 हो गया।

झारखंड में भी यदि कोरोना का यही रफ़्तार रहा तो अन्य राज्यों की तरह यहाँ की भी स्थिति भयावह हो सकती है। राज्य में प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद से कोरोना के आंकड़े में तेजी से बढ़ोतरी हो रहा है। विशेष ट्रेन से मज़दूरों के आने के बाद उन्हें उनके जिलों में जाँच के बाद कोरेनटीन किया गया है, अब जैसे-जैसे जाँच रिपोर्ट आ रहा है, वैसे-वैसे संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। और अब तो हवाई जहाज का भी परिचालन शुरू गो गया है। आने वाला समय बताएगा की इसके बाद कोरोना जा क्या रूख होता है। इसलिए घर में रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *