शनिवार को तीन संक्रमितों की मौत, 36 नए मिले

रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। करोना की आँख मिचौनी जारी है, किसी दिन कम तो किसी दिन ज़्यादा। झारखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राज्य में कुल 36 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें रांची से 06, बोकारो से 01, धनबाद से 04, गिरीडीह से 01, देवघर से 02, गुमला से 02, लोहरदगा से 01, पाकुड़ से 01, पलामू से 03, जमशेदपुर से 13 और सरायकेला से 02 संक्रमित मिले हैं। राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 2734 हो गयी है। वहीं आज तीन संक्रमितों की मौत हाई गई और 34 नये संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में 686 सक्रिय मामले हैं, 2035 संक्रमित स्वस्थ हो चुके और अबतक 18 की मौत हो चुकी है।

वहीं शुक्रवार को झारखंड में 65 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिसमें रांची से 27, जमशेदपुर से 16, लातेहार 02, लोहरदगा 01, पलामू 02, दुमका 03, गढ़वा 03, गिरिडीह 03 और कोडरमा से 08 संक्रमित मिलें हैं। अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2699 हो गया थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *