रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। स्वस्थ विभाग का कहना है कि कोविड की जांच तेज कर दी गयी है इसलिए संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। मंगलवार को झारखण्ड में 2064 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें रांची से 951, बोकारो से 203, देवघर से 31, धनबाद से 32, दुमका से 18, जमशेदपुर से 264, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 155, गोड्डा से 5, गुमला से 25, हजारीबाग से 70, जामताड़ा से 22, खूंटी से 39, कोडरमा से 10, लातेहार से 3, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 10, पलामू से 31, चतरा से 15, रामगढ़ से 70, सहिबगंज से 13, सरायकेला से 48, सिमडेगा से 11 और चाईबासा से 33 संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 43833 हो गयी है। राज्य में अभी 15256 सक्रिय मामले हैं, 28149 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 428 लोगों की मौत हो चुकी है।