भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी दिल्ली में एनआरसी को लागू करवाने की बात पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को ही जाना होगा। बता दें कि असम में एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद से देश के अन्य राज्यों में भी इसे लागू करने की मांग उठ रही है। मनोज तिवारी ने कहा था कि दिल्ली की स्थिति काफी खतरनाक हो गई है, जिसके कारण यहां भी एनआरसी की जरुरत आन पड़ी है। अवैध अप्रवासी जो यहां पर आकर बस गए हैं, वे काफी खतरनाक हैं।