भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 78 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई। हालांकि पहली लिस्ट में घोषणा केवल 78 सीटों के लिए की गई है। बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 24 अक्टूबर को नतीजों का एलान किया जाएगा।