मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

• मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरी संवेदना जताई, कहा -देश के लिए अपूरणीय क्षति

• मुख्यमंत्री ने कहा- लता जी भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों पर राज करेगी

रांची- सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि भारत की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता ताई को कोरोना पॉज़िटिव होने बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से लगातार उनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता जी के निधन से मर्माहत हूं। यह देश और देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज हर किसी की आंखें नम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विभिन्न भाषाओं में लगभग तीस हज़ार गानों को अपनी सुरीली आवाज दी थी । उनकी आवाज ही उनकी पहचान थी। आज उनके हमारे बीच नहीं होने से सुरों का एक कारवां थम सा गया है। लेकिन, वे अपनी आवाज से हमेशा हमारे दिलों में राज करेंगी। लता जी भले ही इस दुनिया में अब नहीं है, लेकिन उनके गाने हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अलविदा लता दीदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *