बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने बालासोर रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

पटना, 03 जून 2023 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की ।

वही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने ट्वीट कर लिखा है ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के समीप कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदयविदारक घटना से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *