आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड विकास दुबे ढेर
कानपुर टोल नाके से 25 किलोमीटर दूर विकास दुबे को लेकर आ रही गाड़ी पलटी
विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश कीथी
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. एसटीएफ मध्य प्रदेश के उज्जैन से उसे आज सुबह ही कानपुर लेकर आई थी। कानपुर आते ही पुलिस की गाड़ी रास्ते में पलट गई. इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की. विकास दुबे और पुलिस के बीच गोलियां चली. इस दौरान विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.