रांची- उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में झारखंड के 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई थी। सभी झारखंड के बोकारो जिले के रहने वाले थे। झारखंडी मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा किया है। मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के औरैया सड़क हादसे में मारे गए सभी 11 श्रमिकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये एवं हादसे में घायलों को प्रति व्यक्ति को 50 हज़ार रुपये आर्थिक सहायता सरकार तत्काल प्रभाव से करेगी। सभी घायल व्यक्तियों के इलाज की समुचित व्यवस्था भी सरकार करेगी।