रांची- केंद्र सरकार ने शनिवार को अनलॉक 4.0 के लिए गाइड लाइन जारी कर दिया हैं जो कि 30 सितंबर तक प्रभावी रहेंगा। गृह मंत्रालय के नये गाइड लाइन के अनुसार आगामी सात सितंबर से मेट्रो की सेवाएं शुरू हो पायेंगी। 
भारत सरकार की तरफ से अनलॉक 4.0 के दौरान कोविड-19 को लेकर देश जारी प्रतिबंधों में कई छूट दी गई है, जो कि जनता के लिए राहत भरी बात है। गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक अब राज्य सरकारें कंटेनमेंट जोन के बाहर अपनी मनमर्जी से लॉकडाउन नहीं लगा पाएंगी। तो 7 सितंबर से मेट्रो सेवा भी चरणबद्ध तरीके से शुरू हो जायेंगी।

वहीं शर्तों के साथ मेट्रो सेवाएँ, खेल, मनोरंजन की गतिविधियाँ, धार्मिक और राजनीतिक आयोजन करने की इजाजत दी गई। 21 सितंबर से यह आदेश प्रभावी होगा। केन्द्र सरकार की ओर से इसके लिए अधिकतम 100 लोगों के एक साथ इकट्ठा होने की इजाजत दी गई है। लेकिन, केन्द्र ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में 30 सितंबर तक सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *