झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया

रांची- झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि अमर सिंह जी एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं मिलनसार व्यक्ति थे। वह किसी भी विषय पर अपना स्पष्ट एवँ बेबाक राय प्रस्तुत करते थे। उनका निधन राजनीति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं इस दुखद क्षण में उनके परिवार जनों को सहनशक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *