पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता को आज एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल उनके करीबी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी अलग राह पकड़ ली है। इसके साथ ही आज मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल ‘हम’ पार्टी के 4 विधायक हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, जल्द ही जीतन राम मांझी NDA में शामिल हो सकते हैं। बताया जाता है कि जीतन मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज हैं। वहीं अपने इस्तीफे के बाद आज संतोष सुमन ने कहा कि, नीतीश कुमार हमारा अस्तित्व ही पूरी तरह से खत्म करना चाह रहे हैं। हम हर हाल में अपनी पार्टी बचाकर रखेंगे। इसलिए हमने इस्तीफे का जरुरी विकल्प चुना है। इसके साथ ही सुमन से उनका अगला कदम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, “हमारी पार्टी का अस्तित्व खतरे में था उसको बचाने के लिए हमने ये कदम उठाया है। मैं महागठबंधन आज भी रहना चाहता हूं। अभी मैंने अभी NDA में शामिल होने को लेकर कुछ नहीं सोचा है।