राज्यसभा की 55 सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को

17 राज्यों की राज्यसभा की 51 सीटें सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण अप्रैल में रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा के चार सदस्यों के इस्तीफे के बाद पहले से ही खाली चल रही थीं। चुनाव आयोग ने 26 मार्च को राज्यसभा की 55 सीटों के लिए चुनाव होना तय कर दिया है। इसमें बिहार की 05 (पांच) सीट सहित झारखंड की दो सीट भी शामिल हैं। बिहार में जहां रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण, कहकशां परवीन, सीपी ठाकुर और आरके सिन्हा हैं, वहीं झारखंड में प्रेमचंद गुप्ता और परिमल नाथवाणी हैं। इन सभी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2020 को समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी कार्यक्रम जारी कर दिया है –

चुनाव की अधिसूचना             – 06 मार्च

नामांकन                 – 13 मार्च

स्क्रूटनी                  – 16 मार्च

नाम वापसी               – 18 मार्च

मतदान                        – 26 मार्च (सुबह नौ से शाम चार बजे तक)

परिणाम                  – 26 मार्च को ही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *