अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनने पर प्रदेश भाजपा ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम कोडरमा की सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का प्रदेश भाजपा ने स्वागत और अभिनंदन किया है।

रांची- प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अन्नपूर्णा देवी के अनुभव एवम क्षमता का लाभ झारखंड की जनता को मिलेगा। श्री प्रकाश ने झारखंड से केंद्रीय मंत्री मंडल में एक और मंत्री देने केलिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी,गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवम संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी के प्रति भी आभार प्रकट किया। बधाई देने वालो में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ,सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जेपी पटेल, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिस्फीका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, शिवशंकर उरांव, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *