राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा को संयुक्त रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के कार्यों पर विश्वास जताते हुए देशवासियों ने उन्हें दूसरी बार और भी मजबूत समर्थन दिया है। यह जनादेश वर्ष 2014 से चल रही विकास यात्रा को और तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए दिया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस लोकसभा में 78 महिला सांसदों का चुना जाना नए भारत के लिए एक बड़ी बात है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि ज्यादातर दलों ने देश में सभी चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे का समर्थन किया। सिर्फ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पूछा कि यह कैसे होगा और इसका तरीका क्या होगा, हलांकि इन दोनों दलों ने भी इस मुद्दे का विरोध नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *