मतदान के बीच गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी को बताया डरपोक…

 आज चौथे चरण में भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय के मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान करने के बाद गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो तो डरपोक नेता हैं। अगर उनमें हिम्मत होती तो वो देश के पीएम के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ सकती थी।

मतदान करने से पहले गिरिराज ने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और फिर मतदान करने के लिए कतार में लग गए। मतदान के बाद उन्होंने खुल कर कहा कि मैंने मुंगेर के जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह के पक्ष में वोट दिया है। अब मैं बेगूसराय जा रहा हूं जहां से मैं प्रत्याशी हूं। वहां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है, लोगों से वोट करने की अपील करुंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *