मनोरम प्राकृतिक नजारों से घिरा है, दशम जलप्रपात

अगर हम झारखंड के सौंदर्य की चर्चा करें तो यहां के जलप्रपातों की चर्चा स्वतः हो जाती है। इसी क्रम में आज हम रांची से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित झारखंड के रमणीय स्थलों में से एक दशम जलप्रपात की चर्चा करेंगे।

रांची-जमशेदपुर मार्ग पर एक गाँव है – तैमारा। तैमारा से दस किलोमीटर पश्चिम की ओर स्थित है – दशम जलप्रपात। यहाँ से मात्र 25 किलोमीटर दूर बुंडू सबसे नजदीकी अनुमंडल है। पहले यह इलाका रांची जिले में ही था लेकिन वर्त्तमान में यह खूंटी जिले में आ गया है। यहां कांची नदी 144 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक खूबसूरत झरने का निर्माण करती है। यह झरना मनोरम प्राकृतिक नजारों से घिरा हुआ है। यहां आने वाले पर्यटकों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वह जलप्रपात की धारा में ना नहाएं, या नहाते वक्त खास सावधानी बरतें। यहां पर्यटन विभाग के तरफ से पर्यटन मित्र, पर्यटकों की सहायता के लिए नियुक्त किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *