झारखंड में अब शराब की होम डिलीवरी!

रांची- झारखंड में lockdown 4.0 में सरकार ने राज्य में कुछ आवश्यक छुट्ट दी है। इसी क्रम में झारखंड में अब शराब टोकन सिस्टम से या होम डिलीवरी से शराब ख़रीद सकते हैं। उत्पाद सचिव विनय चौबे ने मंगलवार को मीडिया से बताया कि 20 मई बुधवार से राज्य में शराब की दुकानें खुल जाएंगी। उन्होंने बताया कि लोग अपनी सुविधानुसार दुकान से ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं लाइन में लगने से बचने के लिए पहले ही ई-टोकन लिया जा सकता है। इसके लिए ग्राहक https://jhexcisetoken.nic.in/excisetoken/ पर जाकर ई-टोकन लेना होगा। होम डिलीवरी के लिए जोमैटो और स्विगी पर ऑर्डर कर ग्राहक शराब मंगा सकते हैं। उत्पाद सचिव ने बताया कि अब शराब MRP पर नहीं मिलेगी। झारखंड राज्य के राजस्व को बढाने के लिए ग्राहक को शराब के लिए MRP से 20-22% ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। पर व्यवसायियों का कहना है कि झारखंड में शराब 70% तक महँगी हो सकती है।

ई-टोकन के जरिये कैसे खरीद सकते हैं शराब
• अपनी सुविधानुसार दुकान एवं टाईम स्लॉट का चयन कर ई-टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
• यह टोकन लेकर आपको लंबी लाईन से बच सकते है एवं सामाजिक दूरी का भी पालन होगा।
• एक मोबाईल संख्या पर एक दिन में सिर्फ एक ही टोकन निर्गत कराया जा सकता है।
• ग्राहक टोकन प्राप्त करने के लिए अपने जिले के किसी दुकान से ख़रीद के लिए सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच किसी एक घंटे के स्लॉट का चयन कर सकते हैं।
• एक दिन पहले आवेदन के लिए स्लॉट उपलब्ध होंगे। किसी भी स्लॉट के शुरु होने से पहले तक उस स्लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
• चयनित स्लॉट में उपलब्धता के आधार पर टोकन निर्गत किया जाएगा।
• यदि आप मोबाइल का उपयोग कर आवेदन कर रहे हैं, तो टोकन आपके मोबाईल पर उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही साथ SMS द्वारा भी सूचित किया जाएगा। यदि आप डेस्क टॉप कम्प्यूटर का प्रयोग कर रहे हैं, तो आप टोकन का प्रिंट आउट ले कर दुकान पर जा सकते हैं। टोकन का विवरण आपके मोबाईल पर भी SMS के माध्यम से आ जाएगा।
• टोकन के आवेदन के दौरान आपको किसी एक फ़ोटो पहचान पत्र की संख्या दर्ज करानी होगी और इसे टोकन के साथ अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *