रोहित के नाम पांच आईपीएल खिताब…

Sports Desk . इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा कर अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर एक रन से जीत दर्ज की। वैसे चैंपियन तो मुंबई इंडियंस बना लेकिन कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके खाते में पांच आईपीएल ट्रॉफी हैं। 2009 में डेक्कन चार्जर्स चैंपियन बना था और रोहित इस टीम का हिस्सा थे। 2013, 2015, 2017 और 2019 में  मुंबई इंडियंस ने ये खिताब अपने नाम किया और रोहित शर्मा इन मौकों पर भी मुंबई इंडियंस के हिस्सा रहे। आईपीएल के इतिहास में कोई ऐसा क्रिकेटर नहीं है, जिसके खाते में पांच आईपीएल ट्रॉफी हैं। खास बात यह है कि इन पांच खिताबों में से चार खिताब तो रोहित की कप्तानी में ही जीते गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *