झारखंड के 22 जिलों में खुलेंगे ई-एफआइआर थाने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी
रांची– झारखंड के 22 जिलों में e-FIR थाने खुलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इनमें रामगढ़ और खूंटी जिले को छोड़ सभी जिले शामिल हैं। e-FIR थाने खुलने से लोगों को कई फायदे होंगे, लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए लोगों को थाने में जाने की कोई जरूरत नहीं होगी।
आम लोग बिना थाना गए पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करा सकेंगे। लातेहार, साहिबगंज, गोड्डा और गिरिडीह में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनाए जाने की योजना भी है। रांची समेत खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, पलामू, गुमला, चाईबासा और दुमका में पहले से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कार्यरत हैं, जिसे हम AHTU थाना के नाम से जानते हैं।