जमशेदपुर, सिंहभूम, गिरिडीह और धनबाद में 12 मई को वोटिंग…

देश का छठा और झारखंड में तीसरा चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। चार लोकसभा सीट जमशेदपुर, सिंहभूम, गिरिडीह और धनबाद में 12 मई को वोटिंग होनी है। इन चारों सीटों पर कुल 67 प्रत्याशी अपने भाग्य आजमा रहे है, जोकि 12 तारीख को इवीएम में कैद हो जाएगा। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 66,85,401 वोटर करेंगे।

सुरक्षा कारणों से 97 मतदान केन्द्र बदले गए हैं। आपको बता दें कि फिलहाल ये चारो लोकसभा सीट भाजपा के पाले में है। 23 मई को नतीजे आने के बाद पता चलेगा कि इन सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहता है या मतदाताओं ने अपने पुराने फैसले बदल दिए हैं। इस बार भाजपा और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है, जहां जमशेदपुर में भाजपा के विद्युतवरण महतो का मुकाबला झामुमो के चंपई सोरेन से है,  सिंहभूम में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा का मुकाबला कांग्रेस की गीता कोड़ा से है, गिरिडीह में भाजपा के सहयोगी आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी का मुकाबला झामुमो के जगरनाथ महतो से है और वहीं धनबाद में भाजपा के पीएन सिंह का मुकाबला कांग्रेस के कीर्ति झा आजाद से है। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि मतदाताओं पर मोदी लहर बरकरार है या मतदाताओं का रुझान महागठबंधन के पक्ष में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *