झारखंड की बेटी इंग्लैड में बनी काउंसलर

झारखंड में कल दूसरे चरण में चार सीटों के लिए वोटिंग हो रही थी वहीं तो इंग्लैंड में यहां की एक बेटी अपनी सफलता की नई कहानी लिख रही थी। रांची के रातू रोड सुखदेव नगर की बबीता सिन्हा ने एपस्ले एंड कॉर्नर बॉरो हॉल वार्ड, डेकोरम बॉरो कांउसिल, यूनाइटेड किंगडम के काउंसलर चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर इतिहास रचा। उन्होंने यह चुनाव 747 वोट से जीतीं।

बता दें कि सुखदेव प्रसाद की 52 वर्षिय पुत्री बबीता सिन्हा की प्ररंभिक शिक्षा रांची के संत अन्ना स्कूल से हुई है। सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्होंने स्नातक की पढाई पूरी की। उनके पति संजय जमुआर दिल्ली के मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े थे। वर्ष 2004 में वे परिवार सहित लंदन शिफ्ट कर गए। बबीता सिन्हा ने लंदन में ही हॉस्पीटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। उसके बाद वहीं अस्पताल में नौकरी शुरू की।

बबीता ने कंजर्वेटिव पार्टी के प्रत्याशी के रुप में वहां के काउंसलर चुनाव में अपना भाग्य आजमाया और जीत हासिल की। आपको बता दें कि इस चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने सर्वाधिक 31 सीटें जीती हैं, वहीं लिबरल डेमोक्रैट दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही, उसने 19 सीटें जीतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *