झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव में 64.23 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत देश के पांचवे और झारखंड में दूसरे चरण में 6 मई को हुई वोटिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। कुल चार लोकसभा सीटों के लिए कुल वोटिंग 64.23 प्रतिशत हुई। इस चरण में कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में कैद हो गया।

रांची में 64.22, खूंटी में 65.22, कोडरमा में 65.81 और हजारीबाग में 63.20 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि ये आकलन शाम सात बजे तक के आंकड़ों पर आधारित है। वोट का प्रतिशत आगे और बढ़ सकता है क्योंकि अनेक दूरस्थ स्थानों से अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *