झारखंड बोर्ड परीक्षा में लड़कों ने मारी बाजी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की ओर से आज जेएसी मैट्रिक परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर दिये गए हैं। ये परिणाम झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in पर जारी किए गए हैं। 10वीं परीक्षा 2019 के परिणाम जानने के लिए छात्र काउंसिल की इस आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार सफल छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 70.77 है। परीक्षा में लड़कों ने लड़कियों पर बाजी मारी है। जहां लड़के 72.99 प्रतिशत वहीं लड़कियों के सफलता का प्रतिशत 68.67  रहा। बोर्ड के चैयरमैन अरविंद प्रसाद सिंह ने नतीजे जारी करते हुए बताया कि अगर जिलेवार रिजल्ट की बात करें ते पलामू जिला अव्वल रहा, यहां का रिजल्ट 79.74 प्रतिशत रहा। गिरिडीह 79.17 प्रतिशत रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हजारीबाग 77.54 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। स्टेट टॉपर हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा बनी जिसे 99.29 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। वहीं दूसरे स्थान नेतरहाट के छात्र को हासिल हुआ।

आपको बता दें कि झारखंड बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 9 मार्च तक ली गई थी।  मैट्रिक की उत्तर पुस्ततिकाओं का मूल्यांकन दो मई से शुरू हो गया था।  झाऱखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कुल 431,734विद्यार्थियों शामिल हुए थे। इस बार रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने तक की सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन की गयी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *