धनबाद सीट पर मुकाबला रोचक!

झारखंड की कोयला राजधानी कही जाने वाली धनबाद लोकसभा सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। यहां भाजपा के वर्तमान सांसद पीएन सिंह का मुकाबला दरभंगा से भाजपा के बागी सांसद कीर्ति झा आजाद से है। कीर्ति झा कांग्रेस के टिकट से अपना भाग्य आजमा रहे रहे हैं। मामला यहां तक भी ठिक था लेकिंन रोचक मोड़ तो तब आया जब सिंह मेंसन के सिद्धार्थ गौतम निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में वर्तमान सांसदों को चुनौती देने मैदान में उतर गए।  आपको बता दें कि झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के भाई सिद्धार्थ गौतम निर्दलीय प्रत्याशी के रुप अपना किस्मत आजमाने के लिए डटे हैं। हलांकि भाजपा की ओर से सिद्धार्थ को मनाने का प्रयास भी किया गया। दूसरी ओर सिद्धार्थ के खड़े होने से पीएन सिंह को स्वजातीय वोट कटने का डर सता रहा है।

भाजपा के उम्मीदवार पीएन सिंह लगातार पिछले 24 वर्षों से विधायक या सांसद रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा से बगावत करने वाले 2014 में दरभंगा से भाजपा के सांसद रहे कीर्ति झा आजाद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। एक ओर पीएन सिंह जहां हैट्रिक बनाने की तमन्ना से मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर कीर्ति झा 15 वर्षों के बाद धनबाद सीट कांग्रेस के खाते में डालना चाहते हैं। सिद्धार्थ अलग ताल ठोक रहे हैं। अब तो समय हीं बातयेगा कि जनता किस पर भारोसा जताती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *