मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने महाप्रभु भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच कर महाप्रभु से राज्य की जनता पर आशीर्वाद बरसाने के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धर्मरथ एकता और भक्ति का पवित्र संगम है, रथ यात्रा झारखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग है जिसपर हमें गर्व है। यह रथ अनवरत चल रहा है और महाप्रभु अपनी कृपा की छाया में हम सभी को समाहित किये हुए हैं। यह कृपा हमेशा बनी रहे। आप सभी को रथ यात्रा की शुभकामनाएं।