रांची के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का आज सुबह निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, पिछले कुछ दिनों से मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. करीब 89 वर्ष के डॉ के.के सिन्हा रांची के ही नहीं बल्कि देश के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन थे. उनके जाने से रांची के चिकित्सा जगत मर्माहत है.
डॉ केके सिन्हा 1948 में दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पुरी की थी। दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद वे इंग्लैंड चले गए। इंग्लैंड में उन्होंने न्यूरोलॉजी में एमडी और एफआरसीपी की डिग्री हासिल की। उसके बाद वर्ष 1962 में उन्होंने रांची के रिम्स से प्रैक्टिस करने शुरु किया और 1976 से उन्होंने घर पर मरीजों को देखना शुरु किया था। डॉ सिन्हा को उनके मरीज भगवन के रूप में देखते थे. झारखण्ड ही नहीं पुरे देश से मरीज उनसे इलाज करने आते थे.