2 मई को सिमडेगा में राहुल गांधी कालीचरण के लिए मांगेंगे वोट…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो मई को झारखंड के खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सिमडेगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में वोट डालने की लोगों से अपील करेंगे। इस खबर की पुष्टि झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने की। इस जनसभा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, खूंटी से पार्टी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि झारखंड कांग्रेस के हर प्रत्याशी अपने लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एक-एक जनसभा की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *