शनिवार को भी रांची से मिले 127 संक्रमित

रांची- रांची- झारखण्ड में कोरोना का रुद्र रूप, बढ़ते दिन के साथ कोरोना भयावह रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। शनिवार का दिन भी रांची के लिए महंगा साबित हुआ। झारखण्ड में आज अभी तक 214 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें 50 फ़ीसदी से भी ज्यादा रांची से 127 संक्रमित मिले हैं, वहीं रामगढ़ से 06, हजारीबाग से 05, धनबाद से 03, गिरीडीह से 04, देवघर से 01, जमशेदपुर से 05, गढ़वा से 04, पलामू से 26, सरायकेला से 27, सिमडेगा से 01, चाईबासा से 05 संक्रमित मिले हैं। अब झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 7841 हो गयी है। वहीं आज 167 मरीज ठीक हो गये और 7 संक्रमितों की मृत्यु हो गयी। अब राज्य में 4237 सक्रिय मामले हैं, 3521 लोग ठीक हो चुके हैं और 83 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *