रविवार को झारखंड कोरोना@457

रांची- झारखण्ड में कोरोना दिनोंदिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट, रविवार को दिखा कोरोना का और विकराल रूप। राज्य में आज अभी तक 457 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें सिर्फ राजधानी रांची से 96, रामगढ़ से 6, बोकारो से 1, कोडरमा से 58, जामताड़ा से 5, गिरीडीह से 14, देवघर से 1, दुमका से 12, गोड्डा से 9, पाकुड़ से 4, साहेबगंज से 16, जमशेदपुर से 28, सरायकेला से 8, चाईबासा से 34, लातेहार से 3, गढ़वा से 17, गुमला से 38, सिमडेगा से 6, लोहरदगा से 29, पलामू से 5 और चतरा से 28 संक्रमित मिले हैं। सूबे में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 8349 हो गया है। वहीं आज 183 संक्रमित स्वस्थ होकर घर गये और 2 की मृत्यु ही गयी। अभी झारखंड में 4560 सक्रिय मामले हैं, 3704 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 85 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *