रांची- देश लोकतांत्रिक संस्थानों और संवैधानिक मूल्यों पर केन्द्र सरकार एवं भाजपा द्वारा अभूतपूर्व हमले का सामना कर रहा है।राजस्थान की लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने को लेकर ,संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ (सेव डेमोक्रेसी-सेव कन्सटीच्युशन) की मांग को लेकर कल दिनांक 27 जुलाई पूर्वाहन 11.00 बजे से 1.00 बजे तक राजभवन के समक्ष प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना के माध्यम से केन्द्र सरकार के असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक कार्यों का विरोध किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि हर स्थिति में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बिल्कुल कम संख्या में धरना दिया जाएगा।