झारखंड में गठबंधन की नहीं महाठगबंधन की है सरकार- बीजेपी

रांची- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार जन विरोधी ,महिला विरोधी,आदिवासी विरोधी,गरीव विरोधी और झारखंड विरोधी सरकार है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आज भाजपा द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव के माध्यम से अध्यादेश विरोधी कार्यक्रम में बोल रहे थे। प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा की
जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखण्ड संक्रामक रोग अध्यादेश 2020 तुगलकी फरमान है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मास्क नही लगाने पर एक लाख का जुर्माना या दो साल की जेल की सजा राज्य की जनता के दमन का रास्ता खोलता है। यह सरकार गरीब, मजदूर,किसान बेरोजगार के दर्द को नही समझती।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लगातार फेस कवर के रुप मे तौलिया,गमछा,रुमाल,ओढ़नी आदि के प्रयोग पर जोर दिया है परंतु राज्य सरकार मास्क का अध्यादेश बनाकर जनता का भयादोहन करना चाहती है। यह परिवारवाद और राजतंत्र की व्यवस्था का परिचायक है।महागठबंधन के लोग इसी मानसिकता के पोषक हैं।
उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्ति केलिये इस गठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए परंतु सत्ता मिलते ही ये सब भूल गए। वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कोरोना की जांच व्यवस्था में राज्य का स्थान 34वां है।टेस्टिंग रिपोर्ट में कई दिन लग जा रहे टेस्टिंग में बिचौलिये शामिल है,व्यवस्था आम आदमी की पहुच से बाहर ,अस्पतालों में बेड नही,डॉक्टर्स नही,एम्बुलेंस नही।ऐसे में जनता हताश और निराश है। सरकार में इच्छाशक्ति का घोर अभाव है। और सरकार इस संकट के दौर में भी ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग चला रही है।बिचौलिये और नौकरशाह हावी हैं।
राज्य में अपराधियों,उग्रवादियों ने तांडव मचा रखा है।रोज हत्याएं हो रही है। आम आदमी की कौन कहे मुख्यमंत्री को भी धमकियां मिल रही है।उन्होंने कहा कि सरकार में सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है। सरकार के पास प्रवासी मजदूरों केलिये न कोई आंकड़ा है,न कोई स्किल मैपिंग है।
साथ ही दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड गठन के बाद पहली बार प्रदेश में ऐसी जन विरोधी और दिशाहीन सरकार बनी है। भाजपा एक सशक्त और सकारात्मक विपक्ष के नाते राज्य की जनता की भावनाओं के साथ खड़ी है। पार्टी ने जनविरोधी सरकार के खिलाफ शंखनाद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *