रांची- झारखण्ड में कोरोना का रुद्र रूप, बढ़ते दिन के साथ कोरोना भयावह रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। झारखंड में गुरुवार को 207 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसमें रांची से 41, खूंटी से 1, हजारीबाग से 26, कोडरमा से 27, धनबाद से 13, जामताड़ा से 3, गिरीडीह से 7, दुमका से 2, गोड्डा से 3, पाकुड़ से 5, जमशेदपुर से 4, सरायकेला से 10, चाईबासा से 4, गढ़वा से 32, गुमला से 5, लोहरदगा से 5, पलामू से 9 और चतरा से 10 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ हीं राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4783 हो गई है। अब झारखण्ड में 2228 सक्रिय मामले हैं, 2513 लोग ठीक हो चुके हैं और 42 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।