झारखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 5 हज़ार के पार

रांची- रांची- झारखण्ड में कोरोना का रुद्र रूप, बढ़ते दिन के साथ कोरोना भयावह रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। शुक्रवार को झारखण्ड में 291 कोरोना संक्रमित मरीज की मिले हैं, जिसमें रांची से 60, खूंटी से 4, रामगढ़ से 5, हजारीबाग से 2, बोकारो से 15, धनबाद से 6, कोडरमा से 1, गिरीडीह से 10, जामताड़ा से 1, देवघर से 1, दुमका से 4, पाकुड़ से 3, साहिबगंज से 22, जमशेदपुर से 3, सरायकेला से 4, चाईबासा से 16, गढ़वा से 23, गुमला से 4,लातेहार से 42, लोहरदगा से 4, सिमडेगा से 4 और चतरा से 57 संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5096 हो गया। वहीं आज 64 संक्रमित ठीक होकर अपने घर गये। अब राज्य में 2473 सक्रिय मामले हैं, 2577 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 46 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *