रांची- झारखण्ड में कोरोना का रुद्र रूप, बढ़ते दिन के साथ कोरोना भयावह रूप लेते जा रहा है। इसके बावजूद लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। आज फिर हुआ झारखंड में कोरोना ब्लास्ट। रविवार को झारखंड में कुल 153 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें रांची से 32, खूंटी से 01, हजारीबाग से 26, रामगढ़ से 01, बोकारो से 03, धनबाद से 10, गिरीडीह से 04, देवघर से 04, दुमका से 02, गोड्डा से 01, साहेबगंज से 05, जमशेदपुर से 25, लोहरदगा से 25, गुमला से 06, कोडरमा से 05 और गढ़वा से 03 मरीज संक्रमित मिले है।अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5552 हो गयी है। सूबे में 2848 सक्रिय मामले हैं, वहीं 2718 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 52 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं आज 62 लोग स्वस्थ होकर घर गये।