रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। रफ़्तार कम हुआ है लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है। रविवार को 22 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें रांची से 01, बोकारो से 01, जमशेदपुर से 03, सरायकेला- 02, हजारीबाग से 02, कोडरमा से 02, लोहरदगा से 02,गढ़वा से 04, गिरीडीह से 04 और चाईबासा से 01 संक्रमित मिले हैं। वहीं आज 69 संक्रमित स्वस्थ होकर घर गये। अब झारखंड में 559 सक्रिय मामले हैं, 1793 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 14 संक्रमितों की मौत जो चुकी है।
गौरतलब है कि शनिवार को 45 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिसमें रांची से 3, बोकारो से 5, जमशेदपुर से 10, सरायकेला से 11, गिरिडीह से 1, साहिबगंज से 2, कोडरमा से 1, हजारीबाग से, गढ़वा से 5, देवघर से 1, दुमका से 1, चतरा से 2 मरीज संक्रमित मिले थे।