झारखंड के पांच जिलों से मिले 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य का आँकड़ा बढ़कर हुआ 203.
रांची- झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीज के बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी हुई है। जिसमें रांची में 5, हज़ारीबाग में 8, पलामू में 7 और जमशेदपुर व कोडरमा में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। आज कुल 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। राज्य में आंकड़ा बढ़कर 203 हो गया है।