बुधवार को 47 संक्रमित कोरोना मुक्त, मिले 35 नए मामले

रांची– बुधवार को झारखंड में 35 कोरोना संक्रमित मिले है। जिसमें रांची से 02, खूंटी से 01, गुमला से 01, लोहरदगा से 01, धनबाद से 06, बोकारो से 01, हजारीबाग से 05, जमशेदपुर से 08, गढ़वा से 04, पाकुड़ से 02, दुमका से 01, गोड्डा से 01 और साहेबगंज 02 संक्रमित मिले हैं। अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2525 हो गयी है। बुधवार को 47 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। अब झारखंड में मात्र 579 एक्टिव केस हैं, 1931 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 15 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।

वहीं मंगलवार को झारखंड में 60 कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसमें रांची से 01, रामगढ़ से 01, बोकारो से 01, जमशेदपुर से 11, सरायकेला से 25, धनबाद से 14, देवघर से 02, दुमका से 01, साहेबगंज से 03 और गिरिडीह से 01 मरीज मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *