मंगलवार को मिले 60 कोरोना संक्रमित

रांची- सूबे में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। रफ़्तार कम हुआ है लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है, करोना भी आँख मिचौनी खेल रहा है, किसी दिन कुछ कम तो किसी दिन ज़्यादा। मंगलवार को झारखंड में 60 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें रांची से 01, रामगढ़ से 01, बोकारो से 01, जमशेदपुर से 11, सरायकेला से 25, धनबाद से 14, देवघर से 02, दुमका से 01, साहेबगंज से 03 और गिरिडीह से 01 मरीज मिला है।अब झारखंड में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2490 हो गया है। वहीं 35 संक्रमितों ने आज कोरोना से जंग जीत ली। अब झारखंड में 591 सक्रिय मामले हैं, 1884 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 15 लोगों की मृत्यु गो चुकी है।

वहीं सोमवार को राज्य में 42 कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें सबसे ज़्यादा राजधानी रांची से 14, धनबाद से 02, हजारीबाग से 01, जमशेदपुर से 13, गढ़वा से 02, लोहरदगा से 02, सिमडेगा से 03, साहेबगंज से 01, सरायकेला से 02, देवघर से 01 और कोडरमा से 01 मरीज मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *